कोरबा| शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने कोरबा जिले में निवारक स्वास्थ्य सत्रों का आयोजन किया। हेल्थ कैंपेन के दौरान नि:शुल्क परामर्श और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही परिवार नियोजन व कल्याण पर मुफ्त परामर्श, एचआईवी एड्स से जुड़ी जानकारी और जागरूकता व सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश लोगों तक पहुंचाए गए। बीपी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में जानकारी, बीपी जांच और स्वास्थ्य कर्मियों ने आहार संबंधी सुझाव दिए। फाउंडेशन ने कोरबा क्षेत्र के ट्रक ड्राइवरों और ऑपरेटरों को एचआईवी एड्स के बारे में बताया। यह कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं, इससे बचाव के उपाय और उपलब्ध दवाओं और उपचार की जानकारी शामिल थी।


