कवर्धा| पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि ने ऑनलाइन संपर्क कक्षा का शेड्यूल जारी किया है। इसके अंतर्गत जनवरी-दिसंबर-2025 में एमए छत्तीसगढ़ी (अंतिम वर्ष) में प्रवेशित शिक्षार्थियों की संपर्क कक्षा ऑनलाइन माध्यम से 6 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होगी। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट pssou.ac.in का अवलोकन करें।


