लुधियाना| हैबोवाल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में महिला मंडल ने मां दुर्गा के नाम का संकीर्तन किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। सुबह से मंदिर में भक्तों की आवाजाही रही। संकीर्तन के दौरान मंडल की सदस्यों ने मिलकर मां की महिमा गाई और वातावरण भक्तिमय बना दिया। समिति ने बताया कि नियमित रूप से भक्तों के लिए ऐसे कार्यक्रम कराए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे आगे भी मंदिर की सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।


