पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

रांची| ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 10.45 बजे के स्थान पर 1 घंटे 30 मिनट विलंब से अर्थात 12.15 बजे पुणे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 18 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 10.45 बजे के स्थान पर 2 घंटे विलंब से 12.45 बजे पुणे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 21 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 10.45 बजे के स्थान पर 2 घंटे विलंब से 12.45 बजे पुणे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 25 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 10.45 बजे के स्थान पर 4 घंटे विलंब से अर्थात 14.45 बजे पुणे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। मोहोपे रेलवे स्टेशन का नाम अब पोयंजे होगा : उधर, मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के अंतर्गत आने वाले मोहोपे रेलवे स्टेशन का नाम अब औपचारिक रूप से परिवर्तित कर ‘पोयंजे’ रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। नाम परिवर्तन के पश्चात, इस रेलवे स्टेशन का नया कोड पीवाईजेई होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *