पेयजल परीक्षण और जल गुणवत्ता की निगरानी पर जलसहिया को प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज |दुमका पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 दुमका द्वारा प्रखंड जामा में जल जीवन मिशन के तहत जलसहिया के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार लोहरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक किशोर ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में जल गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कार्यपालक अभियंता ने सभी जलसहिया को अपने-अपने गांव के जल स्रोतों की एफटीके किट से जांच करने एवं ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। सभी जल जांच रिपोर्ट डब्ल्यूक्यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्कूल, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों के जल स्रोतों की जांच पर ज़ोर दिया। जिला समन्वयक ब्रजेश कुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। क्वालिटी मैनेजर किरण कुमारी ने जल जांच के विभिन्न पैरामीटर जैसे पीएच, टरबीडिटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, लोह तत्व, नाइट्रेट, फास्फेट आदि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *