भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिला उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने गुरुवार को लोहरदगा बाईपास पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह बाईपास पथ एनएच 143ए के अंतर्गत बनाया जा रहा है, जो हिरही से प्रारंभ होकर निंगनी होते हुए अर्रू में समाप्त होगा और इसकी कुल लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्माण एजेंसी के अभियंता को निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने और नियमित रूप से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाईपास पथ जिले के आवागमन और परिवहन के सुगम संचालन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजाता कुजूर, सदर अंचल अधिकारी आरएन. खलखो और कार्यान्वयन एजेंसी के कर्मी उपस्थित थे। सभी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्य योजनाओं पर डीसी को विस्तृत जानकारी दी। डीसी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा दोनों पर निगरानी रखेगा ताकि लोहरदगा बाइपास पथ समय पर उपयोग के लिए तैयार हो सके। लोहरदगा|भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर लोहरदगा जिले में जन-जागरूकता की नई गति दिखाई दे रही है। इसी क्रम में लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने जिले में शुरू हुए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी विभागों, एजेंसियों और समुदायों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया है।


