लोहरदगा| पत्रकार सैयद जाहिद अहमद के असामयिक निधन पर जिले में गहरा शोक व्याप्त है। उनके योगदान और सामाजिक कार्यों को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन ने आज सूचना भवन सभागार में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि सैयद जाहिद अहमद न केवल पत्रकारिता जगत में निष्पक्ष और निर्भीक विचारों के लिए जाने जाते थे, बल्कि वे खेल और युवा उत्थान के क्षेत्र में भी हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि उनका निधन केवल परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे लोहरदगा जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उपाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे उनके द्वारा स्थापित आदर्शों और मार्गदर्शन को याद रखें और युवा पीढ़ी तक उनके योगदान को पहुंचाने का प्रयास करें।


