लोहरदगा में पत्रकार के निधन पर जताया शोक

लोहरदगा|जिले के खेल और पत्रकारिता जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। चर्चित उर्दू पत्रकार और स्पोर्ट्स प्रचारक सैयद जाहिद अहमद के असामयिक निधन से पूरे लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गहरी संवेदना व्यक्त की। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि सैयद जाहिद अहमद न केवल एक निर्भीक और जुझारू पत्रकार थे, बल्कि वे खेल जगत के सच्चे हितैषी और मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा खेलों के प्रचार-प्रसार और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में समर्पित किया। उनकी लेखनी में सच्चाई, निष्पक्षता और समाज के प्रति गहरी संवेदना झलकती थी। वे हमेशा हंसमुख, मिलनसार और जिंदादिल इंसान के रूप में लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *