भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक हिंडाल्को मुख्य कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में ट्रक मालिकों ने कंपनी के अधिकारियों को बताया कि गुरदरी माइंस में पिछले कई महीनों से ट्रिप की स्थिति बहुत खराब है, वर्तमान में प्रत्येक गाड़ी को केवल 2-3 ट्रिप प्रतिमाह मिल रहा हैं, जिसे एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगा। कंपनी ने आश्वासन दिया कि आने वाले आने वाले समय में ट्रिप की स्थिति सुधरेगी। लेकिन एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया कि अगर दिसंबर माह में गाड़ियों को 6-7 ट्रिप प्रति माह नहीं मिले, तो एक जनवरी से गुरदरी माइंस में सभी गाड़ियों का परिचालन ठप कर दिया जाएगा। बैठक में अन्य माइंस की स्थिति पर भी चर्चा हुई। सेरेगदाग माइंस, जो पुनः खुलने वाली है, उसमें कंपनी द्वारा दी गई गाड़ियों की लिस्ट में कुछ त्रुटियां थीं, जिन्हें सुधारकर जल्द ही माइंस चालू कर दिया जाएगा। वहीं विमरला माइंस के ए और बी ग्रुप में 2 दिन के भीतर गाड़ियां पुनः परिचालित होंगी। कंपनी ने आश्वासन दिया कि अन्य सभी माइंस में आ रही परेशानियों का समाधान किया जा रहा है। जिन ट्रक मालिकों की सिक्योरिटी मनी बकाया थी, उन्हें वापस कर दिया गया है। जिनका पैसा नहीं मिला, वे एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, पेंडिंग अकाउंट ट्रांसफर मामलों पर भी कंपनी शीघ्र कार्रवाई करेगी। बैठक में हिंडाल्को की ओर से महाप्रबंधक आर. अंबस्ता, महाप्रबंधक प्रवीण भालेकर, ट्रांसपोर्ट हेड अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे। एसोसिएशन की ओर से कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, रहमत अंसारी, शोएब अख्तर, मुन्ना खान, मनोज कुमार गुप्ता, मो. इरफान, मो. बबलू, मो. मिन्हाज, बबलू कोयला, महेंद्र प्रसाद, मोहम्मद गुड्डू अंसारी, मोहम्मद गुड्डू (लेथ), अजमल कुरैशी, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि गाड़ियों के ट्रिप बढ़ाने और माइंस संचालन में सुधार के लिए एसोसिएशन और कंपनी लगातार संपर्क में रहेंगे, ताकि ट्रक मालिकों और कर्मचारियों की परेशानियों का समाधान जल्द हो सके।


