सरायकेला| कालिकापुर पंचायत अंतर्गत सालडीह में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां 250 फीट पीसीसी सड़क और 300 फीट नाली निर्माण कार्य का जिला परिषद गम्हरिया के सदस्य शंभू मंडल ने सिलपट खोलकर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया सविता हांसदा, काशीनाथ मार्डी, सुदाम मार्डी, रुपाई टुडू, सोनामनी सोरेन, दिकु टुडू, सुरजमनी मार्डी, विनोद मंडल, लालू सोरेन, संजय हांसदा और निमाई तंतुवाई सहित कई लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से वे सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे थे, जिससे आवागमन एवं जल निकासी संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि सालडीह के ग्रामीणों की यह मांग काफी समय से लंबित थी, जिसे आज पूरा करने का अवसर मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


