आदित्यपुर काली मंदिर में सत्यनारायण भगवान कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़

सरायकेला| तेजस्विनी संगठन की अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार सुबह 9 बजे से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित शिव काली मंदिर के प्रांगण में सामूहिक सत्यनारायण स्वामी कथा का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं‌। पूजा में शामिल हुईं वॉर्ड क्षेत्र की महिलाओं को अपने घर से पूजा की एक थाली लेकर मंदिर बुलाया गया। साथ ही तेजस्विनी संगठन के द्वारा पूजा की सभी सामग्री मंदिर में उपलब्ध कराई गई। मौके पर पुरोहित पंडित चंद्रभान पांडेय ने कहा कि जिस माह में पूर्णिमा गुरुवार को पड़ता है, उस दिन सत्यनारायण पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। नीतू शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी सामूहिक कथा का आयोजन किया गया था। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह का सामूहिक आयोजन करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *