दिव्यांग दिवस पर वाद-विवाद, निबंध स्पर्धा, विजेताओं को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज| रायगड़ा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को बीजू पटनायक प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी ने दिव्यांगजनों के मुख्यधारा में समावेशन और सभी सरकारी सुविधाओं के समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सुबह 8.30 बजे नगर पालिका कार्यालय से जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। जो महात्मा गांधी पार्क होते हुए प्रेक्षागृह पहुंची। मुख्य समारोह में जिला परिषद अध्यक्षा सरस्वती मझी मुख्य अतिथि रहीं। अतिथियों ने हेलन केलर, निक वूजिकिक, अरुणिमा सिन्हा और दीपा मलिक जैसे व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए कहा कि कठिनाइयों पर विजय पाकर ही व्यक्ति नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया गया। कार्यक्रम में पांच हिताधिकारियों को ब्रेल एनी-राइटिंग मशीन, सात को ₹2.50 लाख तक की विवाह प्रोत्साहन राशि, और 120 लाभार्थियों को दिव्यांग भत्ता प्रदान किया गया। इसके साथ ही पांच तृतीयलिंगी, तीस दिव्यांगजन सम्मानित किया गया। 11 विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य में विशिष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित ज्ञानवर्धिनी स्वतंत्र विद्यालय के ग्यारह छात्रों को संगीत, नृत्य और समाजसेवा में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कलक्टर नवीन चन्द्र नायक, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कांत पाणिग्राही, रायगड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पी. महेश पटनायक, उपाध्यक्ष शुभ्रा पंडा, रायगड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष हरिप्रसाद हेप्रुका, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्र, जिला जनस्वास्थ्य अधिकारी रूमा महापात्र, जिला दिव्यांग महासंघ अध्यक्ष शिशिर राउत मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *