धमतरी | सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो द्वारा प्रदत्त पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण को साकार करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। हमें एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम चर्च ऑफ गाड के पास्टर जेम्स राम भंडारी मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर 25 पाम के पौधों का रोपण किया गया। पास्टर भंडारी ने स्वयं विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण में भाग लेकर उन्हें इन पौधों की देखभाल और संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया। स अवसर पर प्राचार्य तृप्ति राय के अलावा छात्र-छात्रा मौजूद रहे।


