कोण्डागांव| अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के उपलक्ष्य पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय ने जिले में स्थित करूणा भवन में रह रहे दिव्यांग जनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं, पुनर्वास सेवाओं, चिकित्सकीय सहायता, शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था तथा दिव्यांग जनों तक पहुंचाई जा रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांग जनों समाज के अभिन्न अंग हैं और उनके सम्मान, अधिकारों तथा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से सहायक उपकरणों की उपलब्धता भोजन, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा मानकों में और सुधार करने पर बल दिया। इस अवसर पर पैरालीगल वालिंटियर रंजन बैध, लोकेश यादव आदि उपस्थित रहे।


