प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने पर नायक का स्वागत हुआ

हतबंध| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल हतबंध में पदस्थ व्याख्याता चंद्र कुमार नायक के प्राचार्य पद पर पदोन्नति पश्चात इसी विद्यालय में पदभार ग्रहण किया। वे 1998 से व्याख्याता पद पर पदस्थ थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शाला विकास समिति द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित कर श्रीफल , साल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में शाला विकास समिति की अध्यक्ष विद्या वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष दीवान , सेवानिवृत्ति प्राचार्य आर एस ध्रुव, सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक मुबारक हुसैन, प्रभारी प्राचार्य केसदा निजाम सिंह वर्मा, सोसायटी अध्यक्ष धना निषाद, जीतू यादव ,उत्तम चंदेल, व्याख्याता अमी सोनी, योगेश त्रिवेदी, दीनबंधु तिवारी, नेतराम वर्मा , निकहत परवीन, सविता वर्मा, दुलारी नायक, रितु वर्मा, विनोद वैष्णव, नेहा साहू, अर्पित शर्मा, प्रकाश नायक, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक , शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *