रोशनी के साथ होगी साज-सजावट, ब्लैक स्पॉट होंगे खत्म:न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए तैयार होंगे शहर के सभी पार्क

रेडियम व बूटी मोड़ चौक, खेलगांव व करमटोली का होगा सौंदर्यीकरण रांची| राजधानी के चौक-चौराहों को संवारने की तैयारी चल रही है। हिनू चौक, हरमू चौक और सहजानंद चौक का सौंदर्यीकरण जुडको करा रहा है। वहीं, अन्य बचे हुए चौराहों का सौंदर्यीकरण नगर निगम कराएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। निगम की ओर से पहले फेज में जोन – 2 में स्थित छह चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है। निगम द्वारा रेडियम चौक, बड़गाई चौक, बूटी मोड़ चौक,जेल मोड़, करम टोली, खेलगांव चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस पर करीब 30.72 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। निगम के इंजीनियरिंग शाखा ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। 15 दिसंबर को टेंडर खुलेगा। इसमें चयनित एजेंसी को अगले चार माह में चौराहों की दशा सुधारनी होगी। चौराहों के चारों ओर चौहदी बनाकर ग्रिल लगाया जाएगा। बीच में पौधे लगाए जाएंगे और रंग-रोगन किया जाएगा। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने शहर के सभी चौक-चौराहों को सुंदर बनाने का निर्देश दिया है। जहां जरुरत होगी वहां गोलंबर की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। हाईकोर्ट ने ठंड में खुले में सो रहे लोगों पर सरकार से मांगा जवाब झारखंड हाईकोर्ट ने ठंड में खुले रात गुजार रहे लोगों पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आैर जस्टिस राजेश शंकर मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार आैर नगर निगम से जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की है। अदालत ने पूछा है कि ठंड लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद आश्रयगृहों में लोगों को क्यों नहीं रखा जा रहा है। चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। इधर, हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन और निगम प्रशासन हरकत में आ गया। खुले में सो रहे लोगों को उठाकर आश्रयगृह पहुंचाया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि सड़क पर कोई व्यक्ति ठंड में रात गुजारते नजर आए तो निगम के हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर सूचना दें। इधर, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कड़ाके की ठंड से राहत के लिए सभी प्रखंडों में आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाते रहने का निर्देश दिया। रांची| दिसंबर की शुरुआत के साथ ही शहर में पिकनिक आैर पार्टी का माहौल बनने लगा है। पर पार्कों में बैठने के लिए बेंच, बच्चों के झूले सहित पानी व शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। इसे देखते हुए निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर शहर में स्थित निगम के सभी पार्कों को तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्कों का निरीक्षण करके वहां की खामियों की सूची तैयार करें। पार्कों में पार्क के अंदर खराब पेवर्स ब्लॉक को बदलने, बेंच, लाइट की मरम्मत कराने और चारों ओर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा पार्क तक जाने वाले रूट में खराब स्ट्रीट लाइट, ब्लैक स्पॉट का आकलन करके विद्युत शाखा को सूचना देने का निर्देश दिया गया है। सेल्फी प्वाइंट बनाने को कहा गया है।खुले में सो रहे लोगों की 18005701235 पर दें जानकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *