बिलासपुर| बांस गीत गाथा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा बांस गीत गाथा समारोह का आयोजन 7 दिसंबर को किया जा रहा है। समारोह पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर बिलासपुर में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। इस आयोजन में 100 गायक और वादक कलाकार एक साथ मंच पर बांस गीत की सामूहिक प्रस्तुति देंगे। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की यह पुरातन कला बांस गीत यादवी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।


