3 दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

सीएमपीडीआई के खेल मैदान में बुधवार को तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में पहला मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान भुवनेश्वर बनाम क्षेत्रीय संस्थान रांची के बीच हुआ। क्षेत्रीय संस्थान रांची ने क्षेत्रीय संस्थान भुवनेश्वर को पराजित किया। दूसरे मैच में क्षेत्रीय संस्थान आसनसोल ने क्षेत्रीय संस्थान सिंगरौली को हराया। तीसरा मैच मुख्यालय रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान धनबाद के बीच खेला गया, जिसमें मुख्यालय रांची की टीम ने क्षेत्रीय संस्थान धनबाद को पराजित किया, जबकि चौथे मैच में क्षेत्रीय संस्थान नागपुर ने क्षेत्रीय संस्थान बिलासपुर को हराया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में मेजबान टीम सीएमपीडीआई मुख्यालय रांची सहित सभी क्षेत्रीय संस्थान की टीमें भाग ले रही हैं। इसका उद्देश्य संगठन के भीतर एकता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को मजबूत करना है। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने टीम वर्क, अनुशासन और फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को ईमानदारी और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना और निष्पक्ष खेल को बनाए रखने की शपथ भी ली। संस्थान के निदेशक तकनीकी सीआरडी शंकर नागाचारी और प्रभारी सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सर्विस प्रदान कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और सीएमपीडीआई परिवार के लोग उपस्थित थे। पहला मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान रांची ने क्षेत्रीय संस्थान भुवनेश्वर को पराजित किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *