राजनांदगांव| उत्तरी हवा के असर से ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 िडग्री दर्ज किया गया। इससे जिले में एक बार फिर शीतलहर जैसे हालात है। रात में कड़ाके की ठंड व दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दो दिन में तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना जताई है।


