सादुलपुर | 21 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरण के अधिकाधिक निस्तारण के लिए पंचायत समिति में गुुरुवार को डोर स्टेप काउंसलिंग व विधिक चेतना शिविर का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास व ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ अध्यक्ष एडीजे प्रथम मुनेशचंद यादव के निर्देशानुसार लगे शिविर में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों, राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों व न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण करने तथा आमजन में लोक अदालत के प्रचार करने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर विकास अधिकारी रविंद्र पूनिया, सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, भागीरथ सिंह, महेश मीणा, ताल्लुका सचिव अजय कुमार दर्जी आदि मौजूद रहे।


