जिला अभिभाषक संघ (बार) के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होगा। संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट संतोष सैनी ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नौ दिसंबर की शाम चार बजे तक वार्षिक शुल्क जमा कराना होगा। इसी तरह 10 दिसंबर की शाम चार बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पांच दिसंबर से आठ दिसंबर शाम चार बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। नौ दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन जांच व अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 10 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। संघ के निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गजेंद्र खत्री ने बताया कि वर्ष 2026 का सदस्यता शुल्क व निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र जमा करवाने वाले संघ के पंजीकृत सदस्य एडवोकेट ही मतदान कर पाएंगे।


