रजत का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन

सादुलपुर | अंतरराष्ट्रीय स्कूल फेडरेशन की ओर से चार से 14 दिसंबर तक शागुल (चीन) में होने वाली अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप के लिए सरदारपुरा गांव के रजत धनखड़ का चयन भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। जिला वॉलीबॉल संघ सचिव नरेश सांगवान ने बताया कि रजत रांची (झारखंड) के टाना भगत इनडोर स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर टीम के साथ चीन के लिए रवाना हुए। रजत पहले भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *