5 घंटे लंबी कतार में खड़े होने के बाद मिला यूरिया

भास्कर न्यूज | नटवाड़ा मंडावर के श्री श्याम किसान सेवा केन्द्र पर खाद के िलए िकसानों को गुरुवार को पांच घंंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। तब उन्हें दो, दो कट्टे िमल पाए। केन्द्र पर कुल 868 कट्टे यूरिया उपलब्ध कराए गए थे। जिनका वितरण पूर्व तय किए गए प्रावधानों और विभागीय मानकों के अनुसार किया। किसानों ने सुबह होते ही सेवा केन्द्र के बाहर कतार लगा ली। जैसे-जैसे समय बीतता गया कतार और लंबी होती चली गई। कई किसान दूर-दूर के खेतों से पैदल या वाहनों से पहुंचे थे। पांच घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद किसानों को दो-दो कट्टे यूरिया उपलब्ध करवाए गए। भीड़ के बावजूद कोई अव्यवस्था या धक्का-मुक्की की स्थिति नहीं बनी। कृषि विभाग द्वारा वितरण कार्य की कड़ी निगरानी की गई। सहायक कृषि अधिकारी गोविंद प्रसाद मीना ने बताया कि प्रत्येक किसान तक समान रूप से खाद पहुंच सके इसके लिए टोकन व्यवस्था अपनाई गई। पहले किसानों को पहचान के आधार पर टोकन जारी किए गए फिर उन्हीं के क्रम में खाद उपलब्ध कराया गया। इस व्यवस्था से भ्रम, विवाद, अफरा-तफरी और बार-बार लाइन लगाने जैसी समस्याएं उत्पन्न नहीं हुईं। सेवा केन्द्र पर कृषि विभाग की टीम सुबह से ही सक्रिय रही। कृषि पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह जाट और नीरज नगरीया ने किसानों द्वारा प्रस्तुत टोकन का क्रमवार मिलान कर उनकी पुष्टि की। प्रत्येक किसान को खाद देते समय उनके टोकन नंबर और पहचान की पुन: जांच की गई, जिससे वितरण प्रक्रिया निष्पक्ष रही। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के बावजूद किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी गई और सभी को शांतिपूर्ण वातावरण में खाद उपलब्ध कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *