मेहंदीपुर बालाजी में कलशयात्रा के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा की शुरुआत

मेहंदीपुर बालाजी| आस्थाधाम में गुरुवार को जनसहयोग से संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ मारूतिनंदन वाली गली स्थित पार्किंग स्थल पर हुआ। कथा से पूर्व सुबह 10 बजे नीलकंठ धर्मशाला के शिव मंदिर से 251 महिलाओं की मंगल कलशयात्रा डीजे के साथ शुरू हुई, जो मुख्य बाजार से होती हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलशयात्रा के दौरान संत घनश्यामदास महाराज घोड़ी पर सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते चले। सर्व समाज की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा स्थल पहुंचने पर आयोजकों ने व्यासपीठ पर विराजमान संत घनश्यामदास महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। पहले दिन की कथा में संत ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि राम नाम मानव जीवन का आधार है। प्रभु श्रीराम के नाम के श्रवण मात्र से पाप नष्ट होते हैं और मन पवित्र होता है। कथा में श्रीराम के आदर्श चरित्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा की पूर्णाहुति 12 दिसंबर को होगी। इस मौके पर बन्नू शर्मा, भोजप्रकाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, मुन्ना मीणा, सत्येंद्र सहारिया, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *