राजस्थान ब्राह्मण महासभा ब्लॉक सिकराय एवं सिकंदरा की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक रविवार को बालाजी सेवा संस्थान हिंगवा गांव में होगी। ब्लॉक महामंत्री राजेंद्र कुमार शर्मा एवं सतीश चंद ने बताया कि बैठक में दोनों ब्लॉकों की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय, शपथ ग्रहण एवं स्वागत-सम्मान कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा एवं दिनेश भोमिया सहित अन्य पदाधिकारी विचार विमर्श करेंगे।


