दौसा| बांदीकुई में श्यालावास कलां रोड कुटी में सामुदायिक भवन के सामने व नगर पालिका चेयरमैन के घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। -राजेश सैनी, कुटी बांदीकुई


