पायला कला | वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई शुक्रवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई जोधपुर से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर सुबह 10 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। जहां वे जेतेश्वर धाम पहुंच सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम पश्चात वे सुबह 10 बजे सिणधरी से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे पायला कला में सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


