बाड़मेर | उच्च शिक्षा विभाग जयपुर ने आदेश जारी कर एमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर की महाविद्यालय विकास समिति में गंगाविशन अग्रवाल और वंदना तापड़िया को सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।महाविद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. मुकेश पचौरी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रत्येक महाविद्यालय में दो प्रबुद्ध नागरिकों का मनोनयन किया जाता है। इसी क्रम में अग्रवाल एवं तापड़िया को समिति में शामिल किया गया है। दोनों ही लंबे समय से राजनीति, सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।


