मेहलुआ चौराहा| कुरवाई रोड पर गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। गढ़रू गांव निवासी 60 वर्षीय राम प्रसाद कुशवाह कुरवाई में सगाई समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। कृष्णा ढाबा से कुछ दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरवाई अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और राहगीरों से पूछताछ कर वाहन की तलाश की जा रही है।


