परिवार के सभी सदस्यों के फार्म जल्द जमा करें: विधायक

भास्कर संवाददाता| विदिशा एसआईआर फॉर्म भरने के लिए विधायक मुकेश टंडन लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को वार्ड नंबर 23 के सावरकर बाल बिहार, स्वर्णकार कॉलोनी, निकासा, गुरुद्वारा, गोयल धर्मशाला और फल-सब्जी मंडी क्षेत्रों में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से फॉर्म भरने की अपील की। विधायक ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम बहुत जरूरी है। सभी लोग अपने और परिवार के सदस्यों के फॉर्म भरकर जल्द जमा करें। नाम कटने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को कोई दिक्कत हो तो बीएलओ से संपर्क करें। इस अभियान में भाजपा नेता आनंद जैन, राधेश्याम महेश्वरी, वैत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, पार्षद संतोष पेंटर, कमलेश अहिरवार, विकास भट्ट, रविन्द्र रघुवंशी, संजीव अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *