भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी का साप्ताहिक संकीर्तन करवाया गया। भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर भजनों के जरिए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। भक्तों ने ‘कीर्तन की है रात बाबा आज’, ‘हरे राम हरे रामा करते हैं हनुमाना’, ‘सजा दो घर को गुलशन सा मेरे हनुमान आए हैं’ आदि भजनों पर भक्त खूब झूमे। उन्होंने कहा कि जो प्रेमी पूरी श्रद्धा और विश्वास से बालाजी महाराज के दरबार में अर्जी लगाता है और सीता राम हनुमान का सुमिरन करता है, उसे संसार में किसी प्रकार का कष्ट नहीं रहता। उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। अंत में प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया गया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, संजीव अरोड़ा, विक्की जगोता, गगन गरोवर, पवन मल्होत्रा, मनोज बाहरी, ब्रजेश सोनू, हनी जोशी, विवेक मल्होत्रा, पवन कोछड़ आदि मौजूद रहे।


