महल्ला निहंग सिंहां घुड़दौड़ और गतका प्रदर्शन सात को, सुबह दस बजे से शुरू होगा नगर कीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर सर्व धर्म वेलफेयर सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा संत सिपाही गतका अखाड़ा मिसल शहीदां तरना दल हरियां बेलां और बाबा फतेह सिंह फाउंडेशन की ओर से रविवार सात दिसंबर को महल्ला निहंग सिंहां घोड़ा दौड़ और गतके के मुकाबले होंगे। आयोजन को लेकर सोसायटी के प्रधान रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। राणा ने बताया कि आयोजन बल्टर्न पार्क में होगा। मोहल्ला निहंग सिंहां सुबह 10 बजे बस्ती पीरदाद नजदीक रानी बाग से नगर कीर्तन के रूप में शुरू होगा और गुरद्वारा बाबा बुड्डा जी, शहीद बाबा बचित्र सिंह, बस्ती मिट्ठू, गुरु नानक देव जी नगर, आदर्श नगर, झंडिया वाला पीर, अवतार नगर, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा, कपूरथला चौक से होता हुआ दोपहर तीन बजे बल्टर्न पार्क पहुंचेगा। वहां घुड़सवारी और गतका के जौहर दिखाए जाएंगे। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज साहिब, 96 करोड़ी बाबा बलवीर सिंह जी, भाई नागर सिंह जी तरना दल हरियां वेलां, संत बाबा मेजर सिंह जी, संत अजीत सिंह जी निर्मल कुटिया जौहलां, भाई ईशर सिंह जी, बाबा हरी सिंह, तरसेम सिंह मोरांवाली, सुखबीर सिंह कविशरी जत्था समेत अन्य निहंग सिंह जत्थेबंदियां शिरकत करेंगी। इस मौके पर बाबा भूपिंदर सिंह, बाबा मंगल सिंह, अजमेर सिंह बादल, फुंम्मण सिंह, महिंदर सिंह, जीत सिंह बिट्टू, प्रधान मनदीप सिंह दीपा, आकाशदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। निहंग सिंह महल्ला के संबंध में बाबा भवनजीत सिंह और भाई भूपेंद्र सिंह गोल्डी ने बताया कि महल्ला श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा शुरू किया गया। इसका अर्थ है खुशियों का महल्ला जिसमें सभी संगत और उनके परिवार शामिल होते थे। गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा पहली बार होला महल्ला के अवसर पर इसकी शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य खालसा पंथ में सिहोंं की ताकत को जांचना था। इसमें गुरु गोबिंद सिंह जी घुड़दौड़ और युद्ध क्षेत्र की कला गतका का प्रशिक्षण करवाने के लिए प्रतियोगिताएं करवाते थे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सिहों को पुरस्कृत भी किया जाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *