चंडीगढ़ में पैरी की हत्या में शूटरों की पहचान:लॉरेंस ने जेल से रची साजिश, पीयूष और अंकुश ने गोलियां चलाईं

इंद्रपीत सिंह पैरी के मर्डर में पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली है। जांच के मुताबिक पीयूष पिपलानी और अंकुश ने ​टिंबर मार्केट सेक्टर-26 में पैरी पर गोलियां चलाईं। पैरी की कार में ही बैठकर लॉरेंस से बात कराते वक्त सीने पर गोलियां पीयूष ने दागी थीं। दोनों मर्डर से पहले खरड़ के शिवजोत होटल में रुके थे। होटल में पहने कपड़ों, बाद में भागते पहने कपड़ों की सीसीटीवी फुटेज जेल में बंद लॉरेंस के गुर्गों को दिखाकर शिनाख्त कराई गई, जिसके बाद इन दोनों के नाम सामने आए। पैरी की हत्या की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस ने साबरमती जेल से रची है। मर्डर को अंजाम देने के लिए शूटर हरी बॉक्सर ने चुने, जिसके लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार का इंतजाम किया गया। आरोपी जिस बाइक पर एमडीसी पंचकूला से भागे, उस पर जालंधर का नंबर था। जालंधर पुलिस ने वीरवार को बाइक मुहैया कराने वाले को पकड़ा, जिससे लीड मिली। अब चंडीगढ़ पुलिस के साथ पंजाब-हरियाणा और अन्य मामलों में दिल्ली पुलिस को भी दोनों की तलाश है। चंडीगढ़ पुलिस आधिकारिक रूप से इस मर्डर केस के बारे में कुछ नहीं बोल रही है। इससे पहले अमरावती एनक्लेव में हुए सोनू नोल्टा हत्याकांड में भी यही दोनों मुख्य आरोपी हैं। शूटर चुने }हरी बॉक्सर, दोनों शूटर्स को काम दिया। मास्टरमाइंड }लॉरेंस, रची साबरमती जेल से साजिश। शूटर-1 }पीयूष पिपलानी, सीने में दागी गोलियां। शूटर-2 }अंकुश, साथ ही था। इसने भी चलाई गोलियां। मृतक }पैरी का सोमवार को 7 गोलियां मारकर मर्डर। चंडीगढ़ सेक्टर-26 में गैंगवार }कातिलों का कनेक्शन मिला… सोनू नोल्टा मर्डर केस में आरोपी पीयूष और अंकुश पंचकूला पुलिस को वॉन्टेड हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस के साथ पंजाब-हरियाणा पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच को आरोपियों की तलाश है। कई राज्यों की पुलिस दोनों शूटरों के पीछे पड़ी है, पर लीड जालंधर पुलिस को मिली। कोटा से 2024 में चोरी क्रेटा जिस क्रेटा में पीयूष व अंकुश आए, वह चोरी की निकली। पुलिस ने कंपनी एक्सपर्ट को बुलाकर कार का इंजन व चैसी नंबर चेक करवाया। पता चला कार 2024 में राजस्थान के कोटा से चोरी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *