अमृतसर| पूर्वी हलके के जोड़ा फाटक अंडरपास पर करोड़ों रुपए खर्च कर डिवाइडर तो बना दिए गए, लेकिन उनमें मिट्टी डालने के बाद भी कोई पौधा नहीं लगाया गया। लोगों का कहना है कि यदि यहां पौधारोपण किया जाए तो न सिर्फ अंडरपास सुंदर नजर आएगा बल्कि राहगीरों को हरियाली का लाभ भी मिलेगा। लोगों ने मांग की है कि निगम जल्द कार्रवाई कर पौधे लगवाए ताकि यह महत्वपूर्ण मार्ग आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल बन सके। – हरजीत सिंह, निवासी जज नगर।


