पाकिस्तानी नंबर से कॉल कर ठगे 17.85 लाख

अमृतसर| शहर में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। तारापुर मत्तेवाल निवासी सुरिंदर सिंह को पाकिस्तान के नंबर से कॉल करके 17.85 लाख रुपए की ठगी की गई। पीड़ित ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया और विश्वास में लिया। आरोपी ने पहले पीड़ित के बैंक अकाउंट में 24 लाख रुपए डलवाने का झूठा दावा किया और एक क्रेडिट मैसेज भी भेजा। कुछ दिन बाद, ठग ने समस्या का हवाला देते हुए पीड़ित से तुरंत 17 लाख 85 हजार रुपए वापस अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब सुरिंदर सिंह को ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में पर्चा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हरसिमरप्रीत कौर ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर जाँच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस बैंक खाते और रकम भेजे जाने के पहलुओं की तफ्तीश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *