हरतेज हॉस्पिटल बना पंजाब का पहला ‘पेपरलेस’ इको-फ्रेंडली अस्पताल

अमृतसर| मानव सेवा के लक्ष्य से शुरू किए गए एयरपोर्ट रोड, रणजीत एवेन्यू स्थित हरतेज हॉस्पिटल को पंजाब का पहला पेपरलेस हॉस्पिटल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। देश में इको-फ्रेंडली वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रही न्यूरलबिट्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से हरतेज हॉस्पिटल को यह इको-फ्रेंडली सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। कंपनी के फाउंडर भारत नरहरी ने बताया कि हरतेज हॉस्पिटल प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां पेपर का इस्तेमाल न करके सभी कार्य डिजिटल किए गए हैं। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एचएस नागपाल ने इस उपलब्धि को गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि रोगियों को कम खर्च में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ समस्त अत्याधुनिक सुविधायुक्त इलाज देने के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस अवसर पर डॉ. तेजिंदर कौर नागपाल और डॉ. शिवानी सूद नागपाल के अतिरिक्त अस्पताल का समूह स्टाफ भी उपस्थित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *