होली हार्ट स्कूल में गीता दिवस पर दिव्य सेमिनार

अमृतसर| होली हार्ट स्कूल में गीता दिवस के पावन अवसर पर भगवद् गीता के उपदेशों पर आधारित एक सेमिनार करवाया गया। इस सेमिनार में अमृतसर स्थित इस्कॉन मंदिर से ‘प्रभु श्यामानंद जी’ ने अपने विचार प्रस्तुत किए। स्कूल के सभी अध्यापकगण इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। प्रभु श्यामानंद जी ने गीता के उपदेश को बड़े ही सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने भगवद् गीता के प्रमुख श्लोकों का गहन वर्णन करते हुए उन्हें मानव जीवन में उतारने का संदेश दिया। डायरेक्टर अंजना विजय सेठ और प्रिंसीपल शिल्पा विक्रम सेठ भी इस सेमिनार में उपस्थित थीं और उन्होंने प्रवचनों को शांत मन से ग्रहण किया। अंत में उन्होंने प्रभु श्यामानंद जी का आभार प्रकट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *