नमय ने लोकगीत श्रृंखला में पाया प्रथम स्थान

अमृतसर| माधव विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदू सभा कॉलेज में आयोजित अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यार्थियों ने लोक गीत, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी और सोलो डांस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत, लोक गीतों की श्रृंखला में विद्यालय के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र नमय ने अपनी गायकी से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सोलो डांस श्रेणी में बारहवीं कक्षा की छात्रा कृतिका ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति और प्रिंसिपल रीना ठाकुर ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *