अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एनआईआईटी गुरु द्वारा आयोजित स्प्रिंग डेल आईटी उत्सव में शानदार सफलता हासिल की। छात्रों ने अपनी बेहतरीन डिजिटल कौशल और रचनात्मकता से उपस्थित सभी लोगों का मन जीत लिया। विद्यालय ने प्रतियोगिता की पांच श्रेणियों में भाग लिया और तीन महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त किए: भाविक ने डिबग द कोड में प्रथम स्थान, आदित्य ने अनवील्ड विजन्स (फोटोशॉप) में प्रथम स्थान, पार्थ ने वेब वार में द्वितीय स्थान हासिल किया इसके अतिरिक्त, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और क्विज में भाग लेने वाले धृतिका-हिताक्षी और जैबीर-जसकरण के प्रयासों की भी सराहना की गई। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, नवाचार और भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाती है। प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान ने विजेताओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की डिजिटल क्षमता को मजबूत बनाते हैं।


