अमृतसर| भारत विकास परिषद, शाखा छेहर्टा द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित एक शाखा स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरु साहिब के बलिदान एवं मानवीय मूल्यों पर प्रभावशाली ढंग से विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा जशनदीप कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर डॉ. केएस नागपाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष जनक जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश प्रभाकर, प्रांतीय महासचिव रवींद्र पठानिया सहित कई सदस्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। प्रिंसिपल हिमानी पठानिया ने जशनदीप कौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने स्कूल का नाम रोशन किया है।


