ईएमसी हॉस्पिटल ने पाइटेक्स-2025 में रक्तदान और हेल्थ चेकअप कैंप लगाया

अमृतसर| ईएमसी हॉस्पिटल अमृतसर ने पाइटेक्स-2025 के दौरान रक्तदान और हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। यह पहल नागरिकों और आगंतुकों को सुलभ चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अस्पताल का महत्त्वपूर्ण कदम था। अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की टीम द्वारा शिविर में रक्तचाप जांच, मधुमेह परीक्षण, ईसीजी, हृदय रोग परामर्श, सामान्य जांच तथा हड्डी एवं जोड़ रोग सलाह जैसी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी जांच करवाई और स्वास्थ्य सलाह प्राप्त की। रक्तदान शिविर के प्रति भी भारी उत्साह दिखा और विभिन्न आयु समूह के सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। ईएमसी हॉस्पिटल के प्रबंधन प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के निकट लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *