बीएसएफ ने हेरोइन की खेप के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, इनपुट पर बीएसएफ ने एनसीबी अमृतसर के साथ संयुक्त रूप से कलानौर के एक घर में छापा मारा और महिला तस्कर को काबू किया। टीम ने हेरोइन के 3 पैकेट (वजन 615 ग्राम) बरामद किए गए हैं। महिला तस्कर आगे की जांच के लिए एनसीबी अमृतसर की हिरासत में है।


