ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस ने 2 किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह निवासी अटारी और ओंकार सिंह उर्फ हैप्पी निवासी वडाली रोड छेहर्टा के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से सीमा पार से नशे की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी स्मगलरों के संपर्क में हैं और सरहद पार से हेरोइन मंगवाकर पंजाब के कई जिलों में सप्लाई करते हैं। सूचना की पुष्टि होते ही घरिंडा थाना पुलिस ने इंडिया गेट से खासा आने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना में पर्चा दर्ज कर बैकग्राउंड खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन, लोकेशन और कॉल डिटेल से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। इसके पीछे सक्रिय पूरे गिरोह को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया कि प्रेम सिंह पर पहले भी हथियार एक्ट के तहत केस दर्ज है। घरिंडा थाना पुलिस ने साफ किया है कि तस्करी नेटवर्क का कोई भी सदस्य चाहे आगे हो या पीछे, उसकी पहचान होते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरहदी कनेक्शन की भी हर पहलू से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *