आरएमवी रोड: स्कूल की दीवार पर लिखा स्वच्छता का स्लोगन, नीचे कचरे का ढेर

शहर में स्वच्छता मिशन की राग अलापने वाले नगर निगम की सफाई व्यवस्था में लापरवाही सामने आई है। सूरजपोल थाने के पास आरएमवी स्कूल के बाहर सुबह-शाम कचरे का ढेर लगा रहता है। खास बात यह है कि इसके पास की दीवार पर निगम ने स्वच्छ उदयपुर का स्लोगन लिखवाया हुआ है। फिर भी यहां कचरा फैला रहता है। देर रात लोग यहां कचरा फेंक जाते हैं। फिर श्वान इसे पूरी सड़क पर बिखेर देते हैं। यहां पढ़ने वाली छात्राएं और आसपास के लोग भी बदबू और गंदगी से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जमादार और निगम में शिकायत भी दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *