दो साल में पूरा होना था 94 करोड़ सीवरेज का काम, अब तक 80%, 2 माह में कैसे होगा पूरा

शहर में आरयूआईडीपी (राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना) द्वारा करवाए जा रहे 94 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। काम पूरा करने की डेडलाइन जनवरी निर्धारित है, लेकिन अभी भी कई प्रमुख हिस्सों में काम अधूरा पड़ा है, जिसके चलते शहर की मुख्य सड़कें लंबे समय से टूटी हुई पड़ी हैं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरयूआईडीपी द्वारा शहर की सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में वर्ष 2012-15 तक फेज 2 का संचालन किया गया था। इसमें शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के साथ-साथ एसटीपी का भी निर्माण कार्य करवाया गया था। शहर में चलाए जा रहे फेज 2 के दौरान शहर के 19 वार्डों को जोड़ा गया था। लेकिन सीवरेज के गंदे पानी की निकासी के लिए लाइनें बिछाई और उसे नगरपरिषद को हैंडओवर भी कर दिया। वहीं वर्तमान में फेज 4 में 15 वार्डों में नई सीवरेज लाइन बिछाई गई है। साथ ही 10 उन वार्डों को भी शामिल किया गया है जिसमें पुरानी पाइप लाइनों को बिछाया गया। ताकि इन सीवरेज लाइनों को आगे जोड़कर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *