टोंक|टोंक जिला गौरव सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे कृषि ऑडिटोरियम में किया जाएगा। संयोजक हरिराम ने बताया कि न्यायाधीश डॉ. राजेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह में श्री धन्ना पीठाधीश्वर बजरंग देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज, जाल वाले बाबा राजाराम गिरी महाराज व रालाबाबा धाम के महंत शंकर गिरी महाराज का सान्निधय प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, एसपी राजेश मीणा होंगे। समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नव चयनित 35 अधिकारियों समेत अन्य प्रतिभाओं को टोंक जिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


