प्रतिभा नगर क्षेत्र में कुएं के जरिए होने वाली पानी की सप्लाई में मिट्टी आती है। इस पानी के उपयोग से बीमारियां होने की आशंका है। क्षेत्र के कई घरों में इस तरह का मटमैला पानी आने की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार बताने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। -परमेश्वरलाल तिवाड़ी, पूर्व पार्षद निवासी प्रतिभानगर


