मौसम का हाल:सीजन में पहली बार रात का पारा 8.6 डिग्री पर पहुंचा, 24 घंटे में 6 डिग्री तापमान लुढ़का

शहर में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर तेज बर्फबारी और उत्तरी हवा के झोंकों ने ग्वालियर में ठिठुरन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में तापमान में आई तेज गिरावट ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड का दौर और कड़ा होने वाला है। बुधवार-गुरुवार की रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान गिरकर 8.6 डिग्री स पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। यह पिछले दिन की तुलना में 6 डिग्री की बड़ी गिरावट है। वहीं अधिकतम तापमान मामूली बढ़कर 26.1 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर भी औसत से काफी ऊपर रहा। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस नमी और पहाड़ों की ठंडी हवा से अंचल में सर्दी अब अपना असर दिखाएगी। अगले 24 घंटों में रात का तापमान और गिर सकता है दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास हवा का चक्रवातीय घेरा सक्रिय है। साथ ही उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ से चक्रवातीय गतिविधि बनी हुई है। इसके कारण उत्तरी हवाएं मजबूत हो रही हैं, जिससे रात के पारे में गिरावट संभव है। -डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *