उत्तरी बर्फीली हवा के प्रभाव जिले में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो नवंबर-दिसंबर सहित अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान है। पिछले 5 साल में पहली बार 4 दिसंबर सबसे सर्द रहा। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन चूरू सहित आसपास के जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी दी है। उत्तरी सर्द हवा के कारण सर्दी बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर चूरू, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर व आसपास के इलाकों में दिख रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी हवा के प्रभाव से सर्दी बढ़ी है। अभी चूरू जिले में शीतलहर रहेगी। तापमान में और गिरावट हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम 25.0 एवं न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले बुधवार को अधिकतम 25.6 एवं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री था। साल अधिकतम न्यूनतम 2025 25.0 4.7 2024 27.2 10.8 2023 25.4 9.6 2022 26.0 5.4 2021 29.6 7.6


