टुकटुक पलटने से चालक समेत पांच लोग घायल, एक रिम्स रेफर

गुमला|पालकोट रोड सरना छात्रावास के समीप एक टुकटुक वाहन बिजली के खंभे में टकराकर पलट गया। जिससे टुकटुक चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शिर्यों के अनुसार टुकटुक चालक सूरज उरांव नशे में धूत होकर सवारी लेकर पालकोट की ओर जा रहा था। इसी क्रम में सरना छात्रावास के समीप जाकर बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे टुकटुक पलग गया। सभी लोग गिर गए। आसपास के लोगो के सहयोग से सभी घायलों को समुचित ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जिसमें पालकोट प्रखंड के गनमेर खूंटी टोली निवासी माधव कुमार, पत्नी अमीशा देवी व साढे छह वर्ष की बेटी पूर्णिमा कुमारी व ढोढरी टोली निवासी गंदूर उरांव घायल हो गया। अमीशा ने बताया कि पति व बच्चे के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए गुमला आयी थी। इसके बाद वह वापस लौट रही थी। इसी क्रम में घटना घटा है। चिकित्सक डॉ गणेश राम ने बताया कि माधव के सिर पर गंभीर चोट आयी है। रक्तस्राव अत्यधिक होने के कारण उसे रांची रिम्स बेहतर ईलाज के लिए भेज दिया जाएगा। भास्कर न्यूज|गुमला खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों के पंजीकरण, सत्यापन तथा धान अधिप्राप्ति केंद्रों के संचालन से संबंधित सभी प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसानों का पंजीकरण ई-उपार्जन पोर्टल पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। अब तक 12,000 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि लगभग 60,000 किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन किसानों का पूर्व में पंजीकरण हो चुका है, उनके सत्यापन की प्रक्रिया त्वरित गति से पूर्ण की जाएगी ताकि कोई भी पात्र किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, गुमला द्वारा विभागीय पत्रों के आलोक में बताया गया कि अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन धान उत्पादक क्षेत्रों के अनुरूप किया गया है तथा उनकी नियमित जांच व सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर आवश्यक भौतिक सुविधाएं, सुरक्षित भंडारण व्यवस्था, पूर्व बकाया रहित स्थिति व नियमित अंकेक्षण की पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा 24 चयनित लैम्पस/पैक्स की सूची प्रस्तुत की गई, जिनकी कार्यप्रणाली नियमानुकूल पाई गई। समिति द्वारा इन सभी केंद्रों पर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यवेक्षक व दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। लातेहार | सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों ने गुरुवार को करकट स्थित जायसवाल नर्सरी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फलदार, सजावटी और औषधीय पौधों का अवलोकन कर प्रकृति को करीब से समझा। नर्सरी के प्रमुख कौशल जायसवाल एवं गणेश कुमार ने विद्यार्थियों को पौधों की रोपण विधि, उनकी देखभाल, सिंचाई, धूप की आवश्यकता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधों को छुआ, जाना और पर्यावरण से जुड़े कई सवाल भी पूछे। भ्रमण के दौरान कक्षा आचार्य रविकांत पाठक एवं दीपक शर्मा की उपस्थिति और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *